Showing posts with label समय का महत्व. Show all posts
Showing posts with label समय का महत्व. Show all posts

समय का मोल


 कल्पना कीजिए कि आपके पास एक बैंक खाता है जिसमें हर सुबह 86,400 रूपये जमा होते हैं। आपको हर दिन सारा धन खर्च करना है, कोई नकद शेष नहीं रखना है और हर शाम उस राशि का वह हिस्सा खत्म हो जाता है जिसका आप दिन के दौरान उपयोग करने में विफल रहे थे। अब आप क्या करेंगे? हर रोज़ सारे रूपये निकाल लें।

हम सबके पास भी एक ऐसा बैंक है. जिसका नाम है समय। हर सुबह, यह आपको 86,400 सेकंड देता है। हर रात यह खोया हुआ समय खत्म कर देता है जो भी समय आप बुद्धिमानी से उपयोग करने में विफल रहे हैं। इसमें दिन-ब-दिन कोई केरी फोवरड नहीं होता। यह किसी ओवरड्राफ्ट की अनुमति नहीं देता है इसलिए आप स्वयं उधार नहीं ले सकते हैं या अपने पास से अधिक समय का उपयोग नहीं कर सकते हैं। प्रत्येक दिन, खाता नये सिरे से शुरू होता है। प्रत्येक रात, यह अप्रयुक्त समय को नष्ट कर देता है। यदि आप उस दिन की जमा राशि का उपयोग करने में विफल रहते हैं, तो यह आपका नुकसान है और आप इसे वापस पाने के लिए अपील नहीं कर सकते। उधार लेने का कोई समय नहीं है। आप अपने समय पर या किसी और के बदले में ऋण नहीं ले सकते। आपके पास जो समय है वही आपके पास है। समय प्रबंधन का काम यह तय करना है कि आप समय कैसे खर्च करते हैं, जैसे पैसे के मामले में आप तय करते हैं कि आप पैसे कैसे खर्च करते हैं। मामला यह नहीं है कि हमारे पास काम करने के लिए पर्याप्त समय नहीं है, बल्कि मामला यह है कि हम उन्हें करना चाहते हैं या नहीं और वे हमारी प्राथमिकताओं में कहां आते हैं।

Unveiling the Wisdom: SWAMI VIVEKANANDA's Stories that Inspire Generations

5 Ideas That Changed My Thinking: Lessons from Bestselling Books

  Have you ever read a book that completely changed the way you see the world? Some books don't just teach new information—they transfor...

Popular Post