हिंदी दिवस पर कविता

 हिंदी दिवस की शुभकामनाएं


हिंदी    हमारी    शान   है। 

यह हिंद का अभिमान है।। 


यह स्वतंत्रता की संवाहक। 

यह हिंद संस्कृति परिचायक। 

इसमें ही स्वाभिमान है।। 


मर्यादा    संस्कार    समेटे। 

नव रस प्यार दुलार लपेटे। 

भारत का गौरव गान है।। 


दिल से हर दिल को जोड़े। 

हर प्रकार के बंधन तोड़े।। 

कर देती एक समान है।। 


सरस सरल राष्ट्र की वाणी। 

हिन्दी अपनी जन कल्याणी। 

हिंदी भाषा महान है।। 


शिक्षा  राजकार्य   साहित्य। 

सभी जगह इसका लालित्य। 

विस्तृत इसका जहान है।। 


हिंदी वंदन राष्ट्र का वंदन। 

हिंदी से उसका अभिनंदन। 

हिंदी हिंद की जान है।। 


फूल चंद्र विश्वकर्मा

No comments:

Post a Comment

Unveiling the Wisdom: SWAMI VIVEKANANDA's Stories that Inspire Generations

5 Ideas That Changed My Thinking: Lessons from Bestselling Books

  Have you ever read a book that completely changed the way you see the world? Some books don't just teach new information—they transfor...

Popular Post